Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

शनिवार, 26 अप्रैल 2025

भारत एक्सप्रेसवे पर सफाई कार्य में लगे कर्मचारियों को पिकअप ने मारी टक्कर, 6 की मौत, 5 घायल

स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया. नूंह: हरियाणा के मेवात जिले में स्थित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना फिरोजपुर झिरका सीमा के अंतर्गत इब्राहिमबास गांव के पास यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब सफाई कार्य में लगे करीब 11 कर्मचारी एक्सप्रेसवे की साफ-सफाई कर रहे थे। सुबह करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने अचानक आकर सफाई कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही 6 कर्मचारियों की मौत हो गई और 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

 हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में भी मदद की। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां दो की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई कर्मचारी दूर तक उछलकर जा गिरे और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सड़क पर खून के निशान और क्षत-विक्षत शवों को देख लोग स्तब्ध रह गए। पुलिस, एंबुलेंस और सड़क सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रशासन ने तुरंत ट्रैफिक डायवर्ट कर यातायात सामान्य करने की कोशिश की। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी है। 

 कार में दम घुटने से 5 साल के बच्चे की मौत पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए कर्मचारियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर पिकअप वाहन के चालक की तलाश और घटना की जांच की जा रही है। चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है घटना की जांच के बाद ही मामले में आगे कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है। इससे पहले भी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लापरवाही और तेज रफ्तार के चलते कई हादसे हो चुके हैं।

JAC ने जारी किया 11वीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल, ऐसे करें एडमिट कार्ड Download

पहली पाली सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगी। JAC के अनुसार, करीब 3.5 लाख छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 11वीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया। यह परीक्षा 20 से 22 मई 2025 तक दो पालियों में आयोजित होगी।

पहली पाली सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगी। JAC के अनुसार, करीब 3.5 लाख छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे।

परीक्षा पांच विषयों की होगी, जो OMR शीट पर आधारित होगी। प्रत्येक विषय में 40 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे, और स्कूल स्तर पर 10 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन होगा।

RelatedPosts
इरफान अंसारी ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, जुमे की नमाज में काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
इरफान अंसारी ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, जुमे की नमाज में काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
 APRIL 25, 2025
crime scene
युवती को जिंदा जलाकर मार डाला, दुष्कर्म और हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
 APRIL 25, 2025
मधु कोड़ा की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई, CBI को दो सप्ताह का समय
मधु कोड़ा की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई, CBI को दो सप्ताह का समय
 APRIL 25, 2025
उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को पांच में से चार विषयों में पास होना अनिवार्य है। JAC ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे 13 मई से JAC की आधिकारिक वेबसाइट (www.jac.jharkhand.gov.in) से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर छात्रों को वितरित करें।
पहले यह परीक्षा 6 से 8 मार्च 2025 को प्रस्तावित थी, लेकिन JAC अध्यक्ष का पद 18 जनवरी 2025 से रिक्त होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

नई तारीखों की घोषणा के साथ ही JAC ने सभी तैयारियां पूरी करने का दावा किया है। उल्लेखनीय है कि कक्षा 8, 9, 10, और 12 की बोर्ड परीक्षाएं पहले ही हो चुकी हैं, और राज्य के निजी स्कूलों में 12वीं की पढ़ाई शुरू हो गई है।