इप्टा ने की शोक सभा चाईबासा। इप्टा चाईबासा के पुराने सदस्य, लेखक, निर्देशक रंजीत राजीव मुंडा के आकस्मिक निधन पर इप्टा के कलाकारो ने गांधी टोला में एक शोक सभा का आयोजन कर 2 मिनट का मौन रख कर दिवंगत साथी को श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर बोलते हुए अध्यक्ष कैसर परवेज ने कहा कि रंजीत भाई का निधन साहित्य और रंगमंच की दुनिया में एक अपूर्णीय क्षति है। सचिव संजय कुमार चौधरी ने कहा कि शुरुआती दिनों में उन्होंने इप्टा के लिए काफी योगदान किया था। उनके द्वारा लिखित व निर्देशित नाटक काफी लोकप्रिय हुए थे। शोक सभा में उपस्थित होने वालों में संस्थापक तरुण मुहम्मद, अध्यक्ष कैसर परवेज, सचिव संजय चौधरी के अलावा शीतल बागे, विक्रम राम, राजू प्रजापति, शिव शंकर राम, रॉबिंस कुमार, राज किशोर साहू तथा अन्य प्रमुख थे।


Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
सोमवार, 10 मार्च 2025
रविवार, 9 मार्च 2025
द वॉरियर ऑफ कोल्हान’ नामक* *पूर्व सैनिक संगठन द्वारा* *सांस्कृतिक कार्यक्रम में* *एनसीसी कैडेट्स को किया* *सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोल्हान क्षेत्र के वीर पूर्व सैनिकों की संस्था ‘द वॉरियर ऑफ कोल्हान’ द्वारा ‘सांस्कृतिक कार्यक्रम सह नारी शक्ति सम्मान’ समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की केयरटेकर ऑफिसर (CTO) प्रीतिऔर एनसीसी कैडेट्स को उनके अनुकरणीय योगदान और उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
इस समारोह में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स अदिति कुमारी, अनमोल परी मिश्रा, हेमंती पातर और चाँदमनी प्रधान को पुरस्कृत किया गया। इन्हें यह सम्मान रिपब्लिक डे परेड एवं यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम (रूस और भूटान) में उनकी उत्कृष्ट भागीदारी के लिए दिया गया।
चारों कैडेट्स ने 2023, 2024 और 2025 की गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लिया है। इसके अतिरिक्त, अदिति कुमारी को 2023 में रूस और अनमोल परी मिश्रा को 2024 में भूटान के लिए यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ।जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की माननीय कुलपति प्रो० (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने एनसीसी कैडेट्स एवं केयरटेकर ऑफिसर को इस सम्मान के लिए इनको शुभकामनाएं दी तथा माननीय कुलपति महोदया ने 37 झारखण्ड बटालियन एनसीसी के कमाडिंग ऑफिसर कर्नल विनय आहूजा की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि एनसीसी के अनुशासन और नेतृत्व की यह परम्परा और मार्गदर्शन का परिणाम है जिससे हमारे विश्वविद्यालय की छात्राओं को राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिल रहा है।
श्री श्री राधाकृष्ण मंदिर. शास्त्रीनगर. कदमा मंदिर परिसर में पारंपरिक फुगु दशमी पूजा की गई।
यह डोला पूजा 10/03/2025 से 14/03/2025 तक होगी। द्वार पूजा शाम 7 बजे से 9 बजे तक होगी। और 14/03/2025 को डोला पूर्णिमा पूजा भी होगी। इस दिन प्रसाद सेवा की व्यवस्था की गई है।
होली खेल दिनांक 15/03/2025 को आयोजित किये जायेंगे।
डॉ. अशोक कुमार इस पूजा में उपस्थित हैं। सुकांत कुमार दाश, अशोक सामंत्रय, इंद्रमणि साहू, विक्रम स्वाईं, संतोष चौधरी, विश्वनाथ पात्रा, संतोष ओझा, प्रदीप दास और पुजारी रंजन पांडा उपस्थित थे।