Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

रविवार, 2 मार्च 2025

Saraikela:सामुदायिक भवन के सभागार में जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन- 2025 का आयोजन

सरायकेला : झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा शनिवार को सामुदायिक भवन के सभागार में जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन- 2025 का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिले की विभिन्न पंचायतों के मुखिया भाग लिए थे। सम्मेलन में शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए पंचायत स्तर पर मुखिया की सहभागिता पर विचार-विमर्श किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा तथा विशिष्ट अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, जिला शिक्षा अधीक्षक कैलाश मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं। हमें उनका ख्याल हर तरीके से रखना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है कि क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों का जायजा लें, स्थानीय जनप्रतिनिधि जमीनी स्तर पर जुड़ी समस्याओं से अवगत हों। विभिन्न विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर केंद्र की समस्याओं के समाधान का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा हर किसी का अधिकार है। समाज एवं परिवार के विकास तथा राज्य एवं राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। 

आप सभी जनप्रतिनिधि अपने कर्तव्यों का पूरी तत्परता एवं ईमानदारी से निर्वहन करें। अपने क्षेत्र में ड्रॉपआउट बच्चों को चिह्नित कर उन्हें शिक्षा से जोड़ने की दिशा में कार्य करें। कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक कैलाश मिश्रा ने कहा कि यह कार्यक्रम विशेष तौर से इसलिए रखा गया है कि जितने भी मुखिया उपस्थित हैं, उन्हें यह जानकारी होनी चाहिए कि शिक्षा विभाग में क्या-क्या योजनाएं चल रही हैं।

 हमारा मुख्य उद्देश्य जिले के स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना और बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करना है। पंचायत स्तर पर विद्यालयों का भ्रमण कर संचालित गतिविधियों की जानकारी लें तथा किसी भी प्रकार की समस्या पाई जाति है तो सामूहिक प्रयास से समाधान करें।

kharsawan: चांद के दीदार के साथ रमजान का पवित्र महीना शुरू

चांद के दीदार के साथ रमजान का पवित्र महीना शुरू, अल्लाह की इबादत के लिए होता है रमजान महीना, अन्य महीनों से कई गुना अधिक मितला है इबादद का सवाब
खरसावां : चांद के दीदार के साथ रविवार से रमजान का पवित्र महीना शुरू हो गया है। अल्लाह की इबादत के लिए रमजान महीना अन्य महीनों से कई गुना अधिक इबादद का सवाब मितला है। इस्लाम मजहब में रमजान के महीने को बेहद पाक (पवित्र) माना जाता है। मान्यता के अनुसार, रमजान महीना अल्लाह की इबादत के लिए होता है। इस महीने रोजा (उपवास) रखें जाते हैं। 
पांचों वक्त की नवाज अदा की जाती है। कहा जाता है कि इस महीने की जाने वाली इबादत का सवाब अन्य महीनों से कई गुना ज्यादा मिलता है। रोजेदार के लिए अल्लाह जन्नत की राह खोल देता है। बंदे को हर बुराई से दूर रखकर अल्लाह के नजदीक लाने का मौका देने वाले पाक महीने रमजान की रूहानी चमक से दुनिया एक बार फिर रोशन हो चुकी है 
और फिजा में घुलती अजान और दुआओं में उठते लाखों हाथ खुदा से मुहब्बत के जज्बे को शिद्दत दे रहे हैं। शनिवार की रात में चांद नजर आने के बाद रविवार को पहला रोजा रखा गया। रमजान का महीना बहुत पाक माना गया है। रमजान दूसरों के गुनाहों को माफ करने और खुद पर नियंत्रण रखकर आत्मा को शुद्ध और पवित्र करने का महीना है। खरसावां के बेहरासाई मदिना मस्जिद, कदमडीहा मस्जिद, मस्जिद ए विलाल कदमडीहा, गोढ़पुर मस्जिद में नमाजियों की भीड उमड रही है।  
27 दिनों तक चलेगी तरावीह
खरसावां के बेहरासाई मदिना मस्जिद के मौलाना आरिफ इकबाल रजवी के मुताबिक रमजान के एक दिन पहले से ही मस्जिदों में अलग-अलग समय पर ईशा की नमाज के बाद तरावीह होगी। अधिकतर मस्जिदों में 27 दिनों तक तरावीह चलेगी। ज्यादातर मस्जिद में पांच और तीन पारे हर रोज, जबकि कई मस्जिदों में दो और डेढ़ पारे पढ़े जाएंगे। तरावीह की नमाज के लिए हाफिज-ए-कुरान की चयन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। रमजान में मुस्लिम समुदाय के लोग ‘ईशा’ (पांच वक्त की नमाज में रात में साढ़े आठ बजे होने वाली अंतिम नमाज) के बाद पूरे महीने विशेष नमाज अदा करते हैं, जिसे ‘तरावीह’ कहा जाता है। इस नमाज में कुरान का पाठ किया जाता है।
बेहद अहम है शब-ए-कद्र की रात
रमजान में शब-ए-कद्र की रात बेहद अहम मानी जाती है। इस दिन रात भर इबादत के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग अपने रिश्तेदारों और अजीजों की कब्रों पर सुबह-सुबह फातिहा पढ़कर उनकी मगफिरत यानी मोक्ष के लिए दुआएं मांगते हैं। 
खरसावांः फोटो संख्या 4 खरसावां में रमजान का पवित्र महीना पर बेहरासाई मस्जिद में नमाज अदा करते नमाजी।