Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

रविवार, 2 मार्च 2025

नुवागढ़- पंचायत - नुवागढ़ ग्राम की गुहार सरकार से कर रहे ग्रामीण ~ सुनने वाला कोई नहीं

ग्राम - नुवागढ़- पंचायत - नुवागढ़ शिव मंदिर के सामने एक शॉलर जल मिनार हें जो की वह लगभग एक साल से ख़राब है पानी की बहुत समस्या हों रही है जिसमे लगभग 150 परिवार निर्भर रहता पानी के लिए तरसना पढ रहा है 

नुवागढ़ पंचायत के मुखिया श्री सुखदेव सरदार है उनको पानी के समस्या के बारे मे जब बात करते है तो एक ही बात बोलता है की फड नही है कैसे बनेगा और मुखिया को कोई बार आवेदन दिए थे फिर भी कुछ नही किया गाँव मे पाइप लाइन का कार्य भी अधूरा है गाँव मे पानी की बहुत समस्या है 

और एक महीना के बाद गर्मी पढ़ जायेगा इस गर्मी के मौसम में पानी की बहुत समस्या होगी | पानी की समस्या निदान करे , सरकार से गुहार 

दरभंगा में दुनिया का सबसे बड़ा यज्ञ! 16 दिनों तक लगेगा आस्था का मेला,इस दिन आएंगे पंडित धीरेंद्र शास्त्री

बिहार
*दरभंगा :* बिहार के दरभंगा जिले के लगमा गांव में ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन की शुरुआत हो चुकी है। 1 मार्च से 16 मार्च तक यहां लक्षचंडी महायज्ञ और अति विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
इस यज्ञ में 2100 पंडितों द्वारा हवन, पूजन और अनुष्ठान किया जाएगा। आयोजन के दौरान बागेश्वर धाम के प्रसिद्ध पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी 11 से 13 मार्च तक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
*1500 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, बना आस्था का महासंगम*
शनिवार को 1500 कन्याओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा के साथ इस पावन यज्ञ का शुभारंभ हुआ। विशाल पंडाल में 108 हवन कुंड स्थापित किए गए हैं, जहां दिन-रात धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। देशभर से आए विद्वान पंडित दुर्गा सप्तशती पाठ, हवन और विष्णु पूजा कर रहे हैं।
*एक साथ दो महायज्ञ, होगा सीताराम और विष्णु भगवान की प्राण प्रतिष्ठा*
आयोजन समिति के अध्यक्ष कृष्ण मोहन दास ब्रह्मचारी ने बताया कि इस आयोजन में लक्षचंडी महायज्ञ और अति विष्णु महायज्ञ एक साथ किए जा रहे हैं। इसके तहत भगवान सीताराम और भगवान विष्णु की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा भी होगी। उन्होंने बताया कि वर्षों बाद इस क्षेत्र में इतना भव्य धार्मिक आयोजन हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो रहा है।
*विश्व कल्याण के लिए हो रहा महायज्ञ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़*
इस यज्ञ का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि विश्व कल्याण की कामना भी है। विभिन्न धर्मस्थलों से आए संत-महात्मा और विद्वान पंडित इस महायज्ञ में भाग ले रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं, जिससे यह आयोजन भक्ति, आस्था और दिव्यता का अनूठा संगम बन गया है।
*सुरक्षा के कड़े इंतजाम, प्रशासन ने संभाली व्यवस्था*
इस विशाल आयोजन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं। एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग की गई है। पूरे मेले क्षेत्र में 200 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा अग्निशमन दल और मेडिकल टीम भी यहां मौजूद रहेगी ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
*16 दिनों तक धर्म और अध्यात्म का महाकुंभ, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल*
यह महायज्ञ 16 दिनों तक चलेगा, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। धार्मिक आस्था और भव्य आयोजन के इस महासंगम को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

सुदेश महतो की बढ़ी मुश्किलें, MP-MLA कोर्ट ने खारिज की राहत की अर्जी

मुख्यमंत्री आवास घेराव मामले में राहत की उम्मीद को झटका, आरोप तय होने का रास्ता साफ आजसू प्रमुख सुदेश महतो की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री आवास घेराव मामले में MP-MLA कोर्ट ने उनकी डिस्चार्ज पिटीशन खारिज कर दी है।

अदालत के इस फैसले के बाद सुदेश महतो के खिलाफ आरोप तय होने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।


मामले की अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी।

कैसे फंसे सुदेश महतो?
साल 2021 में ओबीसी आरक्षण बढ़ाने की मांग को लेकर आजसू पार्टी ने मुख्यमंत्री आवास घेराव का ऐलान किया था।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मोरहाबादी मैदान में जुटे थे और मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने लगे।
ये भी पढ़े...
रामगढ़ छावनी में लहराया 108 फीट ऊंचा तिरंगा, बना राष्ट्रप्रेम और वीरता का प्रतीक
रामगढ़ छावनी में लहराया 108 फीट ऊंचा तिरंगा, बना राष्ट्रप्रेम और वीरता का प्रतीक
 2 HOURS AGO
लोहरदगा में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए जिला प्रशासन और द हंस फाउंडेशन के बीच समझौता
लोहरदगा में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए जिला प्रशासन और द हंस फाउंडेशन के बीच समझौता
 2 HOURS AGO
पुलिस ने फुटबॉल मैदान के पास बैरिकेडिंग लगाकर रैली को रोका, लेकिन कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की।
इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया था।

कौन-कौन हैं आरोपी?
इस मामले में सुदेश महतो के अलावा सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, पूर्व मंत्री रामचरण सहिस, पूर्व विधायक शिव पूजन मेहता, लम्बोदर महतो और प्रदेश प्रवक्ता देवशरण भगत आरोपी हैं।

सभी पर सरकारी काम में बाधा डालने और अवैध रूप से रैली निकालने का आरोप है। हालांकि सभी आरोपियों को हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है।

अब आगे क्या?
कोर्ट के फैसले के बाद सुदेश महतो पर आरोप तय करने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी। अगर आरोप तय होते हैं, तो सुदेश महतो की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

जादवपुर यूनिवर्सिटी में बवाल, छात्रों ने बंगाल के शिक्षा मंत्री की गाड़ी तोड़ी, दो घंटे तक बनाए रखा बंधक

कोलकाता :* पश्चिम बंगाल कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी प्रोफेसर एसोसिएशन (WBCUPA) की बैठक के दौरान जादवपुर विश्वविद्यालय में तनावपूर्ण टकराव की स्थिति पैदा हो गई. कारण, वामपंथी छात्र संगठनों ने छात्र संघ के चुनाव की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.
यहां शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु के पहुंचने से पहले ही प्रदर्शन शुरू हो गया था. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने शिक्षा मंत्री को घेर लिया और जमकर नारेबाजी की.
एसोसिएशन के अधिकारियों ने हस्तक्षेप करने का प्रयास किया और प्रदर्शनकारी छात्रों को चले जाने को कहा, लेकिन स्थिति छात्रों और अधिकारियों के बीच हाथापाई तक पहुंच गई. गतिरोध जारी रहा और छात्रों ने शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु की कार को रोक दिया. इसके बाद उन्होंने मंत्री की गाड़ी के टायरों की हवा तक निकाल दी. 
प्रदर्शनकारियों ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की, बोनट और खिड़कियों को तोड़ दिया और यहां तक कि कार पर जूते रख दिए. मंत्री को लगभग दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया. इसके बाद छात्रों के बीच हाथापाई शुरू हो गई, जिसके परिणामस्वरूप एक छात्र को बुरी तरह पीटा गया. 
बता दें कि जादवपुर यूनिवर्सिटी कई बार सुर्खियों में रही है. कभी हॉस्टल कैंपस की बालकनी से गिरकर एक छात्रा की मौत का मामला हो या फिर रैगिंग के आरोप. छात्र संगठन यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर सीसीटीवी लगाने का भी विरोध कर चुके हैं. जिसके बाद जादवपुर यूनिवर्सिटी की एसएफआई यूनिट ने एक नोटिस जारी किया था और कहा था कि आरोपी 28 जनवरी, 2025 से एसएफआई इकाई का हिस्सा नहीं है.