Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Showing posts with label World. Show all posts
Showing posts with label World. Show all posts

Friday, January 24, 2025

कांगो में तीन सगी बहनों को एक ही लड़के से हुआ प्यार तो लड़के ने तीनों से एक साथ कर लिया विवाह

शादी की जोड़ियां तो भगवान के घर से ही बनती हैं। यह कहावत दुनियाभर में प्रचलित है। लेकिन अफ्रीकी देश कांगो से शादी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे। दरअसल, यहां तीन सगी बहनों को एक ही लड़के से प्यार हो गया। गजब तो तब हुआ, जब तीनों ने कथित तौर पर उसे एक साथ प्रपोज किया, और लड़के ने भी सबका प्रपोजल स्वीकार कर लिया। फिर क्या… लड़के ने तीनों बहनों से एक साथ शादी कर ली। अब उनकी तस्वीरें और शादी की ये अनोखी कहानी इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।

पहले हुई थी एक बहन से मुलाकात

‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ की एक खबर के मुताबिक तीन सगी बहनों (नताशा, नताली और नादेगे) से विवाह करने वाले लड़के का नाम लुविजो है। उसकी उम्र 32 साल है। बताया गया कि शख्स की मुलाकात सबसे पहले नताली (Natalie) से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। इसके बाद वो उसकी अन्य दो बहनों Nadege (नादेगे) और Natasha (नताशा) से मिला, और उनके साथ भी रिलेशनशिप में आ गया।

तीनों से शादी की बात पर चौंक गया

तीनों बहनों ने Afrimax English से कहा- ‘जब हमने लुविजो को बताया कि उसे हम तीनों को उससे शादी करनी है, तो वह हक्का-बक्का रह गया। हालांकि, वो पहले से ही हम सभी के प्यार में था, इसलिए शादी के लिए मना नहीं कर सका। हम तीनों भी उससे बहुत प्यार करते हैं।

लड़के के माता -पिता शादी से नहीं थे खुश

इस शादी से लड़के के पेरेंट्स खुश नहीं थे। दूल्हे ने बताया, ‘मेरे माता-पिता समझ नहीं पा रहे थे कि मैं क्या कर रहा हूं। उन्होंने इस विवाह पर नाराजगी जाहिर की। बाद में, वे शादी में भी नहीं आए।’ लुविजो ने कहा कि मैं तीनों से शादी करके खुश हूं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि दूसरे क्या सोचते हैं। मैं बस इतना कह सकता हूं कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती है।

तीनों बहन शादी से हैं बहुत खुश

लुविजो ने कहा कि ऐसा लगता है कि मैं कोई सपना देख रहा हूं! बता दें, यह शादी कांगो के पूर्वी हिस्से में दक्षिण कीवू में हुई। इस शादी पर बहनों ने कहा कि वे बचपन से ही एक दूसरे के साथ चीजें शेयर करती थीं। इसलिए उन्होंने पति शेयर करने का भी फैसला किया। एक बहन ने कहा कि उन्हें लगा था कि भगवान उन्हें अलग-अलग पति देकर एक-दूसरे से अलग कर देगा मगर ऐसा नहीं हुआ।