Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बहरागोड़ा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बहरागोड़ा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 9 मार्च 2025

बरसोल थाना परिसर में रविवार को होली व ईद को लेकर शांति समिति का बैठक

संवाददाता:-देबाशीष नायक


 बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बरसोल थाना परिसर में रविवार  को होली व ईद को लेकर शांति समिति का एक बैठक सीओ राजा राम मुण्डा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस अवसर पर सीओ ने  बैठक को संबोधित करते हुए कहा होली के इस पर्व को खुशियों के साथ और एक दूसरे को गले लगाकर मनायें एवं नशे से दूर रहें. साथ ही उन्होंने लोगों से प्रशासन के साथ सहयोग की अपील की ताकि होली एक सुखद और शांतिपूर्ण माहौल में मनाई जा सके.

होली को आपसी भाईचारे और रंगों का त्यौहार बताते हुए कहा कि इसे सभी को मिलजुल कर मनाना चाहिए. थाना प्रभारी चंदन कुमार ने कहा कि तेज बाइक राइडिंग करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी. प्रशासन का मुख्य उद्देश्य इस पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना है.हुड़दंगियों व अशांति फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी.मौके पर मुखिया सुप्रणा सिंह,राकेश दास, पिंटू दत्त,झरना नायक,असीस महापात्र,मानिक दास,आदि उपस्थित थे.

शनिवार, 8 मार्च 2025

मुखिया सुपर्णा सिंह ने स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण किया

संवाददाता:-देबाशीष नायक


बरसोल : बरसोल अंतर्गत जगन्नाथपुर के स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार मुखिया सुपर्णा सिंह ने निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेडिसिन विभाग, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग सहित स्वास्थ्य केंद्र के अन्य वार्डों का निरीक्षण किया. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन द्वारा दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं और संसाधनों की स्थिति का मूल्यांकन किया और एन एम और सीएचओ को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.सभी वार्डों और शौचालयों की सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त, उन्होंने पेयजल व्यवस्था, ठंड से बचाव के लिए समुचित सुविधाएं और रजिस्टर अपडेट रखने की आवश्यकता पर जोर दिया. मरीजों के भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, और बेडशीट की नियमित बदलाई पर भी सवाल किए गए.

शुक्रवार, 7 मार्च 2025

बहरागोड़ाः गाजेबाजे के साथ आयोजित हुई सामुदायिक विवाह

संवाददाता:देबाशीष नायक, विश्वकर्मा सिंह

बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत  नेताजी शिशु उद्यान समीप शाखा मैदान मे नवम  सामुदायिक  विवाह का आयोजन शुक्रवार को किया गया.जिसमें  19 जोड़े दूल्हा दुल्हन परिणय सूत्र में बंधे. हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिए.कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार झारखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए कहा कि कन्या दान महादान है. कन्यादान सनातन धर्म में महत्वपूर्ण स्थान रखता है.सामुहिक विवाह कार्यक्रम समाजिक कार्यक्रम है.उन्होंने कहा की समाजिक कार्य करने वाले व्यक्ति जनप्रतिनिधियों से बड़ा होता है.कहा की जन प्रतिनिधि को लोग आसानी से भूल जाते हैं परंतु समाजिक कार्यकर्ता हमेशा लोगों के हृदय में रहते हैं.कहा की आज विवाह कार्यक्रम में यहां दो परिवार का मिलन हो रहा है.श्री त्रिपाठी ने कहा कि आज 19 परिवार के लोगों को इश्वर आशिर्वाद दे की वे अपने अपने गांव में प्रेम, एकता और आत्मियता की शक्ति दें.

 डॉ दिनेशानंद गोस्वामी 

सोमारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह आशिर्वाद कार्यक्रम के संरक्षक डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा की वर्ष 2017 से लगातार आशिर्वाद कार्यक्रम के तहत सामुहिक विवाह कार्यक्रम में क्षेत्र के गरीब कन्याओं का विवाह कराई जा रही ही साथ ही श्री गोस्वामी ने कहा कि यह कार्यक्रम सभी कार्यकर्ता और लोगों के सहयोग से संपन्न हुआ है. उन्होंने यह भी कहा की इस कार्यक्रम में 10 कन्याएं अनुसुचित जन जाति की बेटियों का विवाह हो रहा है. गाजेबाजे के साथ निकली बारातः- बहरागोड़ा अवस्थित  निगमानंद आश्रम से 19 दूल्हा अपने अपने वाहन में सवार होकर गाजबाजे के साथ पूरे बाजार परिभ्रमण कर विवाह स्थल तक पहुंचे.जहां पर महिलाओं द्वारा शंख ध्वनि के साथ उनका स्वागत किया गया.सभी दूल्हा को  सजे हुए विवाह मंडप पर बैठाया गया.मंत्र के साथ पंडितों ने कराया विवाह संपन्न इस अवसर पर दूल्हा के परिजन एवं दुल्हन के परिजन उपस्थित रहे.घरेलू उपयोगी सामान के साथ दुल्हनों को दी गई विदाईः- दुल्हनों को अलमारी, गद्दा, सोने की कंगन, लड्डू व घरेलू उपयोग की समानों के साथ विदाई दी गई.दूल्हा दुल्हन बंधे एक दूसरे के साथ परिणय सूत्र मेंः-

1. सुनीता सिंह सह दीपक मुंडा

2. सरस्वती नायक सह सैकत नायक

3. पुतुल कारेक सह तापस भाडूक

4.जोशदा खामराई सह जीवन कृष्ण दंडपाट

5.सोनामुनी सिंह सह अजीत सिंह

6.सेफाली मुंडा सह  फूलचंद मानकी

7. सुमति दास सह नितेश कुमार सिंह

8. लक्ष्मी नायक सह रघुनाथ नायक

 9.हरिप्रिया नायक सह ओशक नायक

10. मोइन कालिंदी सह संदीप मल्लिक

11.मोनी चौधरी सह भीम बेरा

12.मौसमी पातर सह हुरदानंद साव

13.रैवती सबर सह दीपंकर नायक

14.रानी मुंडा सह मोहन मुंडा

15.झुमा नायक सह प्रभात नायक

16.चांदनी मुखी सह कृष्णा मुखी

17.पूणिर्मा महतो सह मनोरंजन महतो

18.झुमा मुंडा सह रघु सिंह

19. श्रीमती दास सह  मधुसूदन बेरा

 इस मौके पर देवेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह,शिवशंकर सिंह,रंजीत बाला,चंडी चरण साव,सुमन कल्याण मंडल, दिनेश साव, समेत अन्य ने भी संबोधित किया।अवसर पर संतोष मोहंती, अर्धेंदु प्रहराज,लाल बाबू साव,मनोज गिरी,दिलीप साव,सौरभ चक्रवर्ती,दिनेश साव, देवाशीष दास,दिलीप साव, लक्ष्मीनारायण दास,श्रीवत्स घोष,हाराधन सिंह,सत्या तिवारी, डॉ किरण सिंह, डॉ निरज मिश्रा, डॉ विदेश गांगुली,यादव पात्र,लखन मांडी,विभाष दास, समेत अन्य उपस्थित थे.मंच का संचालन बाप्टू साव ने किया.