Advertisement

Advertisement

Advertisement

रविवार, 13 अप्रैल 2025

मनोज चौधरी ने अपने आवास पर भोक्ताओं द्वारा लाए गए अनुष्ठान के प्रतिक झंडा का श्रद्धा से पूजन किया एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की

नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सरायकेला सह आर्टिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक मनोज कुमार चौधरी ने अपने आवास पर पधारे गरियाभार घट से जुड़े उपभोक्ताओं का जोरदार स्वागत किया अनुष्ठान के प्रतिक झर झर (झंडा) का पूजन कर जगत नर्तक से क्षेत्र की खुशहाली की कामना की उन्होंने क्षेत्रवासियों पारंपरिक अनुष्ठान चोइतो पोरबो व गरियाभार घट की हार्दिक शुभकामनाए दी और कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि भोक्ताओं के शुभ कदम हमारे घर पड़े 
उन्होंने कहा कि प्रति वर्ष की भांति हमारे क्षेत्र कि अच्छी फ़सल, आरोग्यता, अमन, शांति, विकास और धार्मिक अनुष्ठान के महत्व को ध्यान में रखते हुऐ पारंपरिक तौर-तरीकों से भोक्ताओं द्वारा संपादित किया जाने वाला यह एक धार्मिक अनुष्ठान है।
यह धार्मिक अनुष्ठान शिव और शक्ति को समर्पित है। चैत्र पर्व में यात्रा घट से 13 दिन पहले शुभघट पाट भोक्ता द्वारा लाया जाता है कर्मकांड उपासना कला से परिपूर्ण इस उत्सव में लोगों की भारी आस्था है। राजघराने से निकला और राजा रजवाड़ों के काल से शुरू हुआ चैत्र पर्व छऊ महोत्सव लोगों की धार्मिक आस्था का केंद्र बन चुका है।

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें