Advertisement

Advertisement

Advertisement

शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025

बांकसाईगढ़ में शिव दुर्गा चड़क पूजा के अवसर पर छऊ नृत्य का आयोजन 13 को

सरायकेला प्रखण्ड अन्तर्गत बांकसाई गढ़ में शिव दुर्गा चड़क पूजा कार्यक्रम की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस पूजा की पारम्परिक शुरुआत 12 अप्रैल शनिवार को शुभ घट के साथ शुभारंभ किया जाएगा। शुभ घट स्थानीय सोना नदी से बांकसाई शिवमंदिर लाया जाएगा और विधिवत शिव दुर्गा चड़क पूजा किया जाएगा। इस अवसर पर 13 अप्रैल रविवार को यात्रा घट ,गोरियाभार ,कालिकाघट, के साथ रात्रि जागरण हेतु छऊ नृत्य का आयोजन भी होगा । 14 अप्रैल सोमवार को शाम 4 बजे पाट उड़ा एव पूजा विसर्जन होगा। 
उक्त आशय की जानकारी आयोजन समिति के मुकेश पंडा ने देते हुए कहा कि बांकसाई में शिव दुर्गा चडक पूजा राजा रजवाड़ो के समय से चली आ रही है। इस पूजा का विशेष महत्व है जो आज भी आस्था और परंपरा का प्रतीक बना हुआ है। श्री पंडा ने बताया कि शिव दुर्गा चड़क पूजा कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन कमेटी के पदाधिकारी एडी चोटी एक किए है जिसमें योगेश महापात्र, बिनोद साहू, बुधु रजक, बबलू पाणी, जवाहर नायक, गणेश पंडा, दुखेश्वर् साहू, आशीष आचार्य, गणेश हरिजन आदि नाम शामिल है।
*घट यात्रा का शेड्यूल*
12 अप्रैल : शुभ घट 
13 अप्रैल : यात्रा घट, गोरियाभार ,कलिकाघट, 
रात्रि जागरण छऊ नृत्य
14 अप्रैल (शाम 4 बजे) : पाट उड़ा एवं विसर्जन।

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें