Advertisement

Advertisement

Advertisement

शनिवार, 15 मार्च 2025

राजनगर प्रखंड के टांगरानी में प्राचीन गुरुकुल आश्रम में पांच दिवसीय वार्षिक गीता यज्ञ एवं महामंत्र नाम संकीर्तन पुर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ।

राजनगर प्रखंड के ग्राम टंगरानी में श्री श्री विश्व कल्याण श्रीमद् भागवत गीता यज्ञ मंदिर गुरुकुल आश्रम में वार्षिक गीत यज्ञ वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ हुआ। पुरोहित ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पांच कुंड बना गीता यज्ञ शुरू हुआ साथ में संकीर्तन महामंत्र का जाप किया गया है।
14 मार्च 2025 को पुर्णाहुति के साथ भगवत गीता यज्ञ एवं संकीर्तन संपन्न हुआ। 
रामानंद सरस्वती महाराज और विद्यानंद सरस्वती महाराज के सहयोग से वर्ष 1958 - 59 से विश्व कल्याण श्रीमद् भागवत गीता यज्ञ प्रारंभ हुआ था , इस वर्ष विश्व कल्याण श्रीमद् भागवत मंदिर प्राचीन गुरुकुल आश्रम टांगरानी में 67वां वार्षिक पंच कुंडलीय गीता यज्ञ का आयोजन हुआ। गुरुकुल आश्रम के संचालक कर्मानंद सरस्वती चंदन बाबा ने बताया कि जीव के अपने सत्य परिचय जो परमात्मा का अभिन्न ज्ञान और अनुभव है, यज्ञ की पूर्णता है।
 गीता यज्ञ में झारखंड, उड़ीसा, बंगाल एवं आसपास , दूरदराज से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं पहुंचे थे।
चंदन बाबा एवं सहयोगी भक्त वृन्द , गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें