Advertisement

Advertisement

Advertisement

मंगलवार, 25 मार्च 2025

रांची में धराया 40 लाख का दारू…

रांची: मिले एक क्लू पर राजधानी रांची से सटे ओरमांझी में करीब 40 लाख रुपये का अवैध दारू पकड़ा गया। गुजरे कई माह से बेखौफ चल रहे यह दो नंबरी धंधे के बारे में सहायक उत्पाद आयुक्त अरुण कुमार मिश्रा को गुप्त सूचना मिली थी। उनके निर्देश पर इंस्पेक्टर रजनीश कुमार के नेतृत्व में टीम ने रेम्बो सेवन कॉलोनी स्थित गोपेश सिंह के मकान में धावा बोला। 
यहां से अलग-अलग ब्रांड के 300 से अधिक पेटियों में महंगी ब्रांडेड शराब, 40 जार कच्ची शराब एवं शराब ढोने में इस्तेमाल एक मारुति बेगेनार (JH 01 B 7545) गाड़ी जब्त की गई। 
टीम ने चार लोगों पंकज कुमार शर्मा, विटू, मोनू एवं चुनू को अरेस्ट कर लिया। पकड़े गये लोगों ने टीम के सामने यह राज उगला कि बोकारो से कच्चा माल लाया जाता था। वहीं, किराये के इस मकान में महंगी ब्रांडेड बोतलों में कच्ची शराब भरी जाती थी। यह गोरखधंधा पिछले 3-4 महीनों से चल रहा था। सुनें क्या बोले अधिकारी..

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें