Advertisement

Advertisement

Advertisement

बुधवार, 19 फ़रवरी 2025

राष्ट्रपति ने दी मुकदमे की मंजूरी, जेल जा सकते हैं आप के ये नेता I

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने AAP नेता और दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस चलाने की अनुमति दे दी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 14 फरवरी को इस मामले में मंजूरी मांगी थी, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है। ED ने इल्जाम लगाया था कि सत्येंद्र जैन ने 4 फर्जी कंपनियों के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग की और इस काले धन से दिल्ली और आसपास की कृषि भूमि व संपत्तियां खरीदीं। हवाला के ज़रिये कोलकाता के एंट्री ऑपरेटरों को कैश ट्रांसफर कर 4.81 करोड़ रुपये का लेन-देन किया गया। यहां याद दिला दें कि 2017 में CBI ने केस दर्ज किया। साल 2022 में ED ने 30 मई को सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया था। साल 2024 में 18 महीने जेल में रहने के बाद अक्टूबर में जैन को जमानत मिली। साल 2025 में अब BNS की धारा 218 के तहत राष्ट्रपति ने केस चलाने की मंजूरी दी है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद ED कभी भी सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर सकती है। वहीं, उनकी पत्नी पूनम जैन, अजित प्रसाद जैन, सुनील कुमार जैन, वैभव जैन और अंकुश जैन के खिलाफ भी जांच चल रही है।
President approves trial, these AAP leaders may go to jail
President Draupadi Murmu has given permission to run a money laundering case against AAP leader and former Delhi Health Minister Satyendra Jain. The Union Home Ministry had sought approval in this case on February 14, which has now been approved. ED had alleged that Satyendra Jain did money laundering through 4 fake companies and bought agricultural land and properties in and around Delhi with this black money. A transaction of Rs 4.81 crore was done by transferring cash to entry operators of Kolkata through hawala. Let us remind you here that CBI registered a case in 2017. In the year 2022, ED arrested Satyendra Jain on 30 May. In the year 2024, after being in jail for 18 months, Jain got bail in October. In the year 2025, now the President has given permission to run the case under section 218 of BNS. After the President's approval, ED can arrest Satyendra Jain anytime. At the same time, investigation is also going on against his wife Poonam Jain, Ajit Prasad Jain, Sunil Kumar Jain, Vaibhav Jain and Ankush Jain.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें