पटना : CM नीतीश कुमार ने कहा कि हमने शुरुआत से ही अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए काफी काम किया। पहले वाला कोई कुछ करता था जी, यह सब हमलोग साथ में आने के बाद किए हैं। मौका था संत रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का। कार्यक्रम पटना के बापू सभागार में आयोजित की गयी।
मौके पर CM नीतीश कुमार ने कहा कि बीच में हम ही लोग जो दो बार डेढ़ साल अलग हुए। इसके बाद हमें पता चला कि ये लोग कभी कुछ नहीं करेगा। हम लोग तो आपस में एक साथ हैं। आगे भी साथ में काम करेंगे। साल 2005 से पहले क्या होता था। शाम में कोई घर से बाहर निकलता था। अब बताइए लोग कितनी देर तक बाहर घूमते हैं। रात में दस बजे 11 बजे तक लड़का-लड़की सभी लोग आराम से घूमते हैं। CM नीतीश कुमार ने अटल बिहारी वाजपेई का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार में मंत्री थे। उन्होंने बिहार का मुख्यमंत्री बनाया। उस समय से ही सारा काम मिलकर कर रहा हूं। अभी भी हम सभी जगह घूम रहे हैं। एक-एक चीज को देख रहे हैं।
कार्यक्रम में मौजूद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि ‘गांधी परिवार सोचता है कि कोई और इस देश का वित्त मंत्री या प्रधानमंत्री नहीं बने। लेकिन, गांधी परिवार को पता होना चाहिए कि देश में लोकतंत्र है और लोकतंत्र में जनता तय करती है कि प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री कौन होगा।’
Patna: CM Nitish Kumar said that we have done a lot of work for the Scheduled Castes and Tribes from the very beginning. Earlier, someone used to do something, but we have done all this after coming together. The occasion was a program organized on Sant Ravidas Jayanti. The program was organized in Bapu Auditorium, Patna.
On the occasion, CM Nitish Kumar said that in between we were separated twice for one and a half years. After this, we came to know that these people will never do anything. We are together among ourselves. We will work together in future too. What used to happen before the year 2005. Someone used to go out of the house in the evening. Now tell me till when do people roam around. From 10 pm to 11 pm, boys and girls, everyone roams around comfortably. CM Nitish Kumar, while referring to Atal Bihari Vajpayee, said that he was a minister in his government. He made me the Chief Minister of Bihar. Since that time, I am doing all the work together. Even now we are roaming around everywhere. We are looking into each and every thing.
Deputy CM Samrat Chaudhary, who was present at the program, said that 'The Gandhi family thinks that no one else should become the Finance Minister or Prime Minister of this country. But, the Gandhi family should know that there is democracy in the country and in democracy the public decides who will be the Prime Minister and Finance Minister.'
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें