Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

शनिवार, 31 जनवरी 2026

बहरागोड़ा:-छात्रों का हुंकार: डॉ. बी.के. बेहरा का स्थानांतरण रद्द न होने पर आंदोलन की चेतावनी......

बहरागोड़ा:-कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में जारी स्थानांतरण सूची में बहरागोड़ा महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बी.के. बेहरा का नाम शामिल होने पर विद्यार्थियों में भारी आक्रोश है। शनिवार को छात्रों ने एकजुट होकर कुलपति के नाम एक मांग पत्र सौंपते हुए इस स्थानांतरण को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की है।वहीं छात्रों का कहना है कि 1969 में भिक्षाटन से स्थापित इस महाविद्यालय को पिछले पांच वर्षों में डॉ. बेहरा ने एक नई पहचान दी है। उनके कार्यकाल में न केवल इंफ्रास्ट्रक्चर सुधरा, बल्कि शैक्षणिक माहौल में भी क्रांतिकारी बदलाव आए हैं। जिसमें नये भवन, अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब और कॉन्फ्रेंस हॉल का निर्माण।साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए अंग्रेजी समेत आठ विषयों में पीजी (PG) की पढ़ाई शुरू होना। पूरे महाविद्यालय परिसर में सीसीटीवी, सोलर सिस्टम और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था। जिसपर विद्यार्थियों ने चिंता जताई है कि वर्तमान में मल्टीपरपस भवन, स्वतंत्र प्रशासनिक ब्लॉक और ऑडिटोरियम जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाएं पाइपलाइन में हैं। प्राचार्य के अचानक स्थानांतरण से इन विकास कार्यों की गति रुक सकती है।इस लिए छात्रों ने स्पष्ट किया है कि बहरागोड़ा महाविद्यालय झारखंड के साथ-साथ बंगाल और ओडिशा के सीमावर्ती छात्रों के लिए शिक्षा का मुख्य केंद्र है। यदि विश्वविद्यालय प्रशासन ने जनहित और छात्र हित में अपना निर्णय वापस नहीं लिया, तो विद्यार्थी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।वहीं पत्र की प्रतिलिपि महामहिम राज्यपाल (कुलाधिपति) और स्थानीय विधायक को भी भेजी गई है, ताकि इस मामले में हस्तक्षेप कर महाविद्यालय के निरंतर विकास को सुनिश्चित किया जा सके।

बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा कॉलेज में कमीशन प्रिंसिपल की नियुक्ति से मचा हड़कंप, शिक्षा विरोधी सरगनाओं की पोल खुली : यादव पात्र......

बहरागोड़ा संवाददाता 
बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा कॉलेज में हाल ही में कमीशन (Commission) प्रिंसिपल की नियुक्ति के बाद शिक्षा व्यवस्था में वर्षों से जमे शिक्षा विरोधी तत्वों में हड़कंप मच गया है। यह आरोप लगाते हुए बहरागोड़ा महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ सचिव यादव पात्र ने कहा कि पारदर्शी और नियमसम्मत नियुक्ति से उन लोगों की बेचैनी बढ़ गई है, जो लंबे समय से शिक्षा को अपने स्वार्थ का साधन बनाए हुए थे।यादव पात्र ने कहा कि कॉलेज में पिछले 4 साल से कुछ शिक्षा विरोधी सरगनाओं का वर्चस्व रहा है, जो योग्यता और नियमों के बजाय सेटिंग और लेन-देन के आधार पर व्यवस्था चलाना चाहते थे। लेकिन कमीशन प्रिंसिपल की नियुक्ति ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है।उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिक्षा संस्थानों को भ्रष्टाचार और राजनीति का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा। योग्य नेतृत्व से ही छात्रों का भविष्य सुरक्षित हो सकता है। बहरागोड़ा कॉलेज में हुई यह नियुक्ति शिक्षा सुधार की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, जिसे किसी भी सूरत में बाधित नहीं होने दिया जाएगा। यादव पात्र ने कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति से अपील की कि वह ऐसे शिक्षा विरोधी तत्वों पर कड़ी नजर रखे और कॉलेज परिसर में शैक्षणिक माहौल को बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

शुक्रवार, 30 जनवरी 2026

बहरागोड़ा:- बरसोल थाना क्षेत्र अन्तर्गत पाचाअंडो गांव में रावण दहन के अवसर पर हब्बा-डब्बा जैसे जुआ का खेल बडे़ पैमाने पर संचालित हब्बा डब्बा........

बहरागोड़ा:-बरसोल थाना क्षेत्र अन्तर्गत पाचाअंडो गांव मे रावण दहन के अवसर पर हब्बा-डब्बा जैसे जुआ का खेल बडे़ पैमाने पर संचालित किये जाने से होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए लोगों वेस्ट बंगाल से आने वाली लोग व आसपास के ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।सूत्र की हवाले से मिली जानकारी की हब्बा-डब्बा जैसे जुआ का खेल का संचालन वेस्ट बंगाल की भामाल गांव के व्यक्ति वो जुआ माफिया सात पाचाअंडो निवासी आलोक नायक द्वारा संचालित कराया जा रहा है। सबसे बडी़ बात यह है कि पाचाअंडो में मकर के उपलक्ष में रावण दहन होता है वो दो दिन मेला का आयोजन होता है दो दिन नियमित रुप से यह जुआ का खेल खुलेआम संचालित किया जा रहा है। जुआ खेलने आसपास व दूर-दराज गांवों के ग्रामीणों के अलावे भारी तादाद में युवा आ रहे हैं। ये ग्रामीण अपना कृषि व वन उत्पादों को बेच जो पैसा प्राप्त होता है वह हब्बा-डब्बा जुआ के खेल में मोटी जीत प्राप्त करने के लालच में हार चले जा रहे हैं। इससे इनकी आर्थिक व मानसिक नुकसान पहुंच रहा है। कई लोग पैसे हारकर परिवार के साथ घरेलू हिंसा कर रहे हैं तथा कुछ लोग चोरी व अन्य छोटे अपराध की ओर अग्रसर हो रहे हैं। हब्बा-डब्बा संचालक प्रतिदिन के खेल में पाचाअंडो जैसे गांव मे 70-90 हजार रूपये तक की कमाई किया जा रहा है। ग्रामीणों ने जुआ के इस खेल को हर हाल में बंद कराने हेतु पुलिस अधिकारियों से अपील किया है।

गुरुवार, 29 जनवरी 2026

बहरागोड़ा:-गुहियापाल ग्राम पंचायत में बाबा सत्यनाथ शिव मंदिर में भव्य कलश यात्रा, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम..........

बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI

बहरागोड़ा:- बहरागोड़ा क्षेत्र के गुहियापाल ग्राम में आयोजित सत्यनाथ शिव मंदिर के पाँच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के ऐतिहासिक कलश यात्रा निकाली गई। यह विशेष आयोजन बाबा सत्यनाथ शिव मंदिर के 100 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर किया गया, जो ग्राम के लिए गौरव और ऐतिहासिक महत्व रखता है। इस अवसर पर स्वर्णरेखा नदी से 501 घट (कलश) ग्रामवासियों द्वारा विधिवत पूजन के पश्चात बाबा सत्यनाथ शिव मंदिर तक श्रद्धा के साथ लाए गए।
कलश यात्रा के दौरान पूरा वातावरण “हरि नाम” और भक्ति गूंज उठा। पुरुष, महिलाएँ, युवा एवं बुजुर्ग—सभी श्रद्धालु अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ इस पावन यात्रा में शामिल हुए। ढोल-मंजीरों की ध्वनि और हरि नाम संकीर्तन ने यात्रा को और भी दिव्य बना दिया। इस पाँच दिवसीय धार्मिक आयोजन में न केवल ग्रामवासी, बल्कि दूर-दराज़ क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति देखने को मिली।भक्तों की भारी भीड़ उमड़ा इस बात का प्रमाण है कि बाबा सत्यनाथ के प्रति लोगों की आस्था कितनी गहरी और अटूट है। कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति के सदस्यों और ग्रामवासियों के आपसी सहयोग से लगभग 5000 श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं अन्न वितरण का भी भव्य आयोजन किया गया, जो ग्राम की सामूहिक एकता और सेवा भावना को दर्शाता है।

बुधवार, 28 जनवरी 2026

हिंद एकता सामाजिक संस्था का भव्य मिलन समारोह सह लिट्टी पार्टी का आयोजन

जमशेदपुर: कदमा स्थित जी.पी. क्लब हाउस में मंगलवार को हिंद एकता सामाजिक संस्था, जमशेदपुर की ओर से एक भव्य मिलन समारोह सह लिट्टी पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के अध्यक्ष सिमरन भाटिया के नेतृत्व में किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।समारोह में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस, भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दलों से जुड़े सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और सद्भावना को और अधिक मजबूत करना बताया गया।समारोह के अंत में सभी अतिथियों ने पारंपरिक लिट्टी-चोखा के साथ का आनंद लिया और आयोजन की सफलता के लिए संस्था एवं आयोजकों को बधाई दी। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। मौके पर घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, झारखंड गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, पूर्व सांसद सुमन महतो, जिला पर्षद अध्यक्ष बारी मुर्मू ,समाजसेवी ज्योति सिंह, कदमा के विधायक प्रतिनिधि अनुज चौधरी, साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशांत सिंह, महासचिव परमजीत सिंह, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष नट्टू झा, धर्मेंद्र सोनकर, भाजपा पूर्व महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, जुगसलाई गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य हरविंदर सिंह बिट्टू, ट्यूलाडूंगरी गुरुद्वारा के प्रधान सतबीर सिंह सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह, झामुमो के वरिष्ठ नेता बबन राय, भाजपा नेता शंकर रेड्डी, भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू ,झामुमो के युवा नेता सनी सिंह, अधिवक्ता कुलविंदर सिंह, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, समाजसेवी चंचल भाटिया, ट्रक टेलर संगठन के अध्यक्ष जसबीर सिंह, समाजसेवी विकास सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, झामुमो नेत्री कमलजीत गिल, आदि कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे

जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन के द्वारा टाटा कंपनी के माल ढूलाई के कार्य करने वाले 7 हजार ड्राइवरों के अधिकार की मांग को लेकर आगामी 11 फ़रवरी को चक्का जाम हड़ताल किया जायेगा

जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन के द्वारा टाटा कंपनी के माल ढूलाई के कार्य करने वाले 7 हजार ड्राइवरों के अधिकार की मांग को लेकर आगामी 11 फ़रवरी को चक्का जाम हड़ताल किया जायेगा, और कंपनी के प्रोडक्सन को ठप्प किया जायेगा, इसकी तैयारियों को लेकर यूनियन ने बुधवार को ड्राइवरों के साथ बैठक की, जहां सभी ड्राइवरों ने अपने हक़ के लिए आंदोलन करने की रणनीति बनाई, यूनियन अध्यक्ष जय किशोर सिंह ने बताया की झारखण्ड सरकार द्वारा तय न्यूनतम वेतन ड्राइवरों को नहीं दिया जाता हैँ, कंपनी पार्किंग की स्तिथि नरकीय हो गई हैँ, मेडिकल के नाम पर पार्किंग में ड्राइवरों से अवैध वसूली की जा रही हैँ, वहीँ मजदूरों के वेतन को ताक पर रखकर टेंडर निकाला गया हैँ, इन तमाम मुद्दों के खिलाफ टाटा स्टील पार्किंग, ट्यूब पार्किंग, टिनप्लेट पार्किंग और सीआरएम बारा पार्किंग गेट को जाम कर हड़ताल किया जायेगा. बाईट ---- जयकिशोर सिंह ( अध्यक्ष)

बहरागोड़ा:-मधुआबेड़ा में सरस्वती के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता के प्रतिभाभागियों को पुरस्कृत......

बहरागोड़ा संवाददाता

बहरागोड़ा : प्रखंड के पाथरी पंचायत के मधुआबेड़ा गांव में सार्वजनिक सरस्वती पूजा कमेटी के तत्वावधान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के प्रतिभाभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में म्यूजिकल चेयर, इन आउट, बिस्कुट रेस, सुंई धागा रेस, गणित रेस, मोमबत्ती रेस, शंख ध्वनि प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान रेस, दौड़, चित्रांकन व नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई।विजेता प्रतिभागी को पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर कमेटी के सदस्य शुभजीत धाड़ा,गोविन्द दास जाना, शरत चंद्र मुंडा, पिंकू जाना, आलोक नाथ हेम्ब्रम,अशोक कुमार जाना, देवदत्त बेरा, शांतनु नायेक, दीपक जाना, विश्वजीत सीट, बिजू बेरा, दुर्गा पद मुंडा, दीपक बेरा,रासेश्वर जाना, प्रबीर मण्डल,सुब्रोत बिशाल, देवदत्त विशाल,विकास बिशाल, बिजन षण्ड आदि उपस्थित थे

मंगलवार, 27 जनवरी 2026

सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत

सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत, जबकी दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हैं । सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच में जुटी

सोमवार, 26 जनवरी 2026

77 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर जमशेदपुर वन विभाग द्वारा ध्वजारोहन किया गया,

77 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर जमशेदपुर वन विभाग द्वारा ध्वजारोहन किया गया, जिले के डीएफओ सबा आलम के द्वारा ध्वजारोहन किया गया, मौके पर सिंहभूम आरसीसीएफ स्मिता पंकज उपस्थित रही, सभी ने यहाँ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी, मौके पर आरसीसीएफ स्मिता पंकज ने कहा की आज के दिन हम सभी संकल्प लेते हैँ की सभी जलाषयों को प्लास्टिक मुक्त एवं प्रदुषण मुक्त जनता की सहभागिता से करेंगे, वहीँ जिले के डीएफओ सबा आलम ने कहा की वर्तमान समय में पशु मानव द्वन्द एक अहम् मुद्दा हैँ और इसे रोकने के दिशा में विभाग सकारात्मक करवाई करेगी. बाईट ---- स्मिता पंकज ( आरसीसीएफ, सिंहभूम) बाईट ---- सबा आलम ( डीएफओ, जमशेदपुर)

रविवार, 25 जनवरी 2026

सेंट्रल सिख नौजवान सभा द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर आधारित ड्रॉइंग प्रतियोगिता सफलतापूर्वक सम्पन्न

सेंट्रल सिख नौजवान सभा, जमशेदपुर के तत्वावधान में आज टेल्को गुरुद्वारा के प्रागंण में पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित ड्रॉइंग प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 80 से ज्यादा बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी कला के माध्यम से पर्यावरण को बचाने का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिन्हें ग्रुप A, ग्रुप B और ग्रुप C में विभाजित किया गया था। प्रतिभागियों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर आकर्षक एवं रचनात्मक चित्र बनाकर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, हरियाली और पृथ्वी बचाओ जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना था। निर्णायक मंडल में शहर के हर्षित शर्मा,अमृतांशु सिंह और अमन विभर द्वारा सभी चित्रों का सूक्ष्म अवलोकन किया गया तथा विजेताओं को सराहना पत्र,स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया,साथ ही सभी प्रतिभागियों को सराहना पत्र सह उपहार भेंट कर प्रोत्साहन बढ़ाया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह,महासचिव अमरजीत सिंह,गुरचरण सिंह बिल्ला, सी जी पी सी के सलाहकार सह टिंपलेट यूनियन के वरीय उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल,सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रवींद्र कौर,टेल्को गुरुद्वारा के प्रधान बलविंदर सिंह,पलविंदर कौर, समाजसेवी आरफीन अशरफ,आशा सिंह उपस्थित रही,सभी अतिथियों को आयोजकों द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया,सभी अतिथियों ने नौजवान सभा द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की, कार्यक्रम के अंत में आयोजक समिति ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे ताकि समाज में सकारात्मक संदेश फैलाया जा सके। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह,आग़ाज़ संस्था के इंद्रजीत सिंह,कार्यक्रम के संयोजक जगजीत सिंह,नौजवान सभा के महासचिव रंजीत सिंह, मनिंदर सिंह,हरप्रीत सिंह,सुरेंद्र सिंह,परमवीर सिंह,जयपाल सिंह आदि का सहयोग रहा विजेताओं के नाम ग्रुप A(उम्र 9 तक) 1.हर्षप्रीत कौर 2.वंशित शर्मा 3.लुविका साहू ग्रुप B(उम्र 10 से 16) 1.खुशी 2.गुरप्रीत कौर 3.रौनक कुमार और मन्नत कौर ग्रुप C (उम्र 17 से 25) 1. गुरप्रीत सिंह 2. कुमार कौशिक

Breaking